राम नवमी -30-Mar-2023
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक:30/
राम नवमी
राम जन्म को नवमी कहते
जिसकी धूम निराली है।
अद्भुत महिमा श्री राम की
सृष्टि भी मतवाली है।
चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी को
भगवान श्री राम का जन्म हुआ।
सरयू नदी के किनारे अयोध्यापुरी में
अनमोल दीप जगमग जगा।
पिता राजा दशरथ और
माता कौशल्या के पुत्र हैं।
जन्म लिया धरती पर श्री राम ने
समस्त संसार ऋणी है।
धरती पर जन्म लिया राम ने,
रावण का संहार किया।
नष्ट की दुष्टों की लंका,
धर्म, सत्य का ज्ञान दिया।
नवराते शक्ति माता के
शीतल, ज्वाला, गौरी, काली।
जन जन में खुशियां भर जाएं।।
जग की जननी माता रानी।।
शुभ अवसर श्री राम जन्म का,
आओ हम सब दीप जलाएं।
जग में उजियारा फैलाएं,
आओ मंगल गीत गाएं।
शाहाना परवीन "शान"...✍️
Mahendra Bhatt
31-Mar-2023 10:35 AM
बहुत खूब
Reply
Varsha_Upadhyay
31-Mar-2023 08:05 AM
शानदार प्रस्तुति 👌
Reply